{"_id":"5c153cd1bdec225a267a49cf","slug":"91544895697-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटमिक्स प्लांट में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हॉटमिक्स प्लांट में लगी आग, लाखों का नुकसान
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
सरायमीर/फूलपुर। आजमगढ़-शाहगंज मुख्य मार्ग पर मनरा गांव में स्थापित हॉट मिक्स प्लांट में शनिवार को दिन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि आसपास का क्षेत्र काले धुएं से पट गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी घंटो देर से पहुंची, जिससे लोग आक्रोशित थे। अगलगी की इस घटना में 50 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
रानी की सराय चेकपोस्ट से शाहगंज तक के सड़क का इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार गंगासागर सिंह ने सरायमीर-फूलपुर के बीच स्थित मनरा गांव में अपोलो ड्रम मिक्स प्लांट कंपनी के नाम से हॉट मिक्स प्लांट लगा रखा है। शनिवार को भी प्रतिदिन की भांति गिट्टी मिक्स करने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक अज्ञात कारणों से प्लांट में आग लग गया। प्लांट में आग लगते ही वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। मशीन चलाने वाले सुरेंद्र व सोहन ने तत्काल मैनेजर प्रमोद सिंह व फायर ब्रिगेड को घटना से अवगत कराया।
सूचना पर मैनेजर तो मौके पर पहुंच गये और मजदूरों के सहयोग से प्लांट में लगी आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ढाई घंटे के बाद मौके पर पहुंची, तब तक काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया था। मैनेजर प्रमोद सिंह ने बताया कि अगलगी की इस घटना में कंपनी का पचास लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं बीस दिन तक अब प्लांट का काम भी बंद हो सकता है।