फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   होली बाद होलिका की जमीन का फैसला, एसओसी को जांच

होली बाद होलिका की जमीन का फैसला, एसओसी को जांच

Thu, 01 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
होली बाद होलिका की जमीन का फैसला, एसओसी को जांच
आजमगढ़। लालगंज तहसील के रेतवां चंद्रभानपुर गांव में होलिका की जमीन को लेकर एक पक्ष ने होली का त्योहार न मनाने की चेतावनी दी थी। इसमें एक पक्ष जमीन को जहां अपना बता रहा है, वहीं, दूसरा पक्ष उक्त भूमि को बंजर बता रहा है। मामले में डिप्टी सीएम के हस्तक्षेप के बाद बुधवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने दोनों पक्ष को तलब किया था। इनकी बातों को सुनने के बाद डीएम ने लोगों से शांतिपूूर्वक होली मनाने की अपील की और कहा कि जमीन इसका फैसला होली के बाद होगा। फिलहाल होलिका पुराने स्थान पर जलाई जाएगी। डीएम ने इस पूरे मामले की जांच एसओसी को सौंपी आख्या मांगी है।
विज्ञापन

लालगंज तहसील से सटे रेतवां चंद्रभानपुर गांव में होलिका दहन के लिए आराजी नंबर 1312 रकबा 38 एयर आरक्षित है। इसके पूरब तरफ सटे गांव की बंजर जमीन आराजी संख्या 1308, 1309 ौर 1310 है। एक पक्ष का आरोप है कि राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से कुछ लोगों ने इसे अपने नाम करा लिया है। इस संबंध में अदालत में वाद दाखिल है। होलिका की जमीन के संबंध में वर्ष 2014 में विवाद हुआ तो जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन ने टीम गठित कर होलिका की जमीन का विवाद हल करा दिया। निर्धारित स्थल पर होली का ग्रामवासियों की ओर से जलाई जाती रही है। इस बीच भूमिधर ने पांट फीट ऊंची बाउंड्री बनवा ली। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया था। इसमें बाउंड्री की कुछ ईंटें गिर गई थीं। गांव के 16 लोगों सहित 50 अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। निर्धारित स्थल पर रखी गई होलिका को पोखरी में फेंक दिया गया था। ग्रामवासियों ने विरोध स्वरूप निर्णय लिया कि न तो होलिका जलाएंगे, न ही होली मनाएंगे। प्रशासन इस सूचना से हलकान था ही साथ ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पत्र के जरिए मुख्यमंत्री, गृह सचिव, मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसपी आदि को भेज दी थी।डिप्टी सीएम ने डीएम को विवाद के निस्तारण का निर्देश दिया था।बुधवार को डीएम ने दोनों पक्षों को तलब किया था। डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसपी अजय कुमार साहनी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने साक्ष्य और सबूत दिखाए। दोनों पक्षों की सुनने के बाद डीएम सीबी सिंह ने पूरे मामले की जांच बंदोबस्त अधिकारी को सौंप दी है। लोगों से शांति पूर्वक होली का त्योहार मनाने को कहा। ये भी कहा कि होलिका पुराने स्थान पर ही जलेगी।
विज्ञापन


एसपी सिटी की निगरानी में मनेगी होली
आजमगढ़। लालगंज तहसील से सटे रेतवां चंद्रभानपुर गांव के लोगों को बुधवार को होलिका का त्यौहार मनाने के लिए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने राजी तो कर लिया। लेकिन संवेदनशीलता को देखते हुए एसपीसिटी सुभाष चंद्र गंगवार की ड्यूटी लगा दी। डीएम ने कहा कि होलिका दहन से लेकर रंग लगाने आदि का कार्य एसपीसिटी की मौजूदगी में रेतवां चंद्रभानपुर गांव की होली संपन्न होगी। इस दौरान त्यौहार में खलल डालने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि होलिका दहन की जमीन से जुड़े मामलों को लेकर गांव के जिन लोगों के विरुद्ध देवगांव कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसे भी खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी गई है। पूरे मामले की जांच बंदोबस्त अधिकारी को सौंपी गई है। इसका फैसला होली के बाद किया जाएगा। प्रेम और सौहार्द के साथ होली मनाने को कहा गया है। दोनों पक्षों ने इस पर रजामंदी भी दे दी है।
सीबी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed