फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रक की टक्कर से चाचा भतीजे की मौत

ट्रक की टक्कर से चाचा भतीजे की मौत

Fri, 02 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से चाचा भतीजे की मौत
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के कबूतरा गांव के पास गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक के धक्के से एक बाइक पर सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

मृतकों में शिवचंद गुप्ता (35) पुत्र रामरतन और उसका भतीजा सूरज गुप्ता (20) पुत्र चंद्रिका तरवां थाना क्षेत्र के भिलिहिली गांव के निवासी थे। चार भाईयों में छोटा शिवचंद घर पर रहकर खेती और दुकान देखता था। जबकि दो भाइयों में बड़ा सूरज कप्यूटर कोर्स कर रहा था। गुरुवार को सूरज कंप्यूटर कोर्स करने जा रहा था। तभी शिवचंद गुप्ता उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और दोनों बैंक से रुपये निकालने के लिए बाजार जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक तरवां थाना क्षेत्र के कबूतरा गांव के पास पहुंचा कि तभी उधर से गुजरी अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग जब तक मौके पर पहुंचकर इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि दोनों की मौत हो गई। घटना के समय बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाया था। जिसकी वजह से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई थी। हादसे में मृत शिवचंद दो बेटा और एक बेटी का पिता था। उधर भिलिहिली गांव में एक साथ एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो जाने से कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed