{"_id":"5a62377d4f1c1b8b268b550e","slug":"91516386173-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने शराब की दूकान में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने शराब की दूकान में तोड़फोड़
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाने के रानीपुर रजमो मार्ग पर स्थित शराब के ठेके से नशे में धुत होकर निकले कुछ शराबियों ने गांव के दलित बस्ती निवासी शक्ति पुत्र अभिमन्यु को पीटकर घायल कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर गांव के महिला और पुरुष हाथों में लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और शराब की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए दुकान हटाने के लिए धरने पर बैठ गए। घटना की सूचना मिलने पर एसओ गंभीरपुर पहुंचे और 30 जनवरी तक दुकान हटाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी है।
रानीपुर रजमो दयालपुर मुख्य मार्ग पर अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान है। यह दोनों दुकानें करीब एक वर्ष पूर्व खोली गई हैं। जिस समय दुकानें खुल रही थी, उस समय लोगों ने विरोध किया था। लेकिन पुलिस ने बाद में दुकान हटाने का आश्वासन देकर सबको चुप करा दिया। शराब की इन दुकानों से नशे में धुत होकर लोग निकलते हैं और आने-जाने वालों से झगड़ा, महिलाओं और युवतियों पर छींटाकशी करते हैं। कई बार विरोध के बावजूद पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार की सुबह रानीपुर रजमो दलित बस्ती का रहने वाला युवक शक्ति कहीं जा रहा था। शराब की दुकान से नशे में धुत होकर कुछ मनबढ़ों ने शक्ति को पीट दिया। इसकी जानकारी होने पर शक्ति के गांव के तमाम लोग लाठी-डंडा लेकर दुकान पर पहुंच गए। इसमें महिलाएं भी शामिल रही। भीड़ देखकर सेल्समैन फरार भाग गया। ग्रामीणों ने दुकान में तोड़फोड़ की और उसे हटाने के लिए धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर प्रदीप चौधरी मौके पर पहुंचे और 30 जनवरी तक दोनों दुकानें यहां से हटाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि मामला शांत है। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।