{"_id":"59dd1a104f1c1b6e548b6924","slug":"91507662352-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितिं में फांसी लगने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितिं में फांसी लगने से युवक की मौत
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार निवासी एक युवक की संदिग्ध हाल में फांसी लगने से मौत हो गई। उसकी लाश कमरे में गमछे के सहारे पंखे से लटक रही थी। गले पर धारदार हथियार से चोट लगने के निशान थे और गले से रक्तस्राव हो रहा था। मंगलवार की सुबह गांव का पड़ोसी हालचाल जानने के लिए घर पहुंचा तो इसके बारे में पता चला।घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
अहरौला थाना क्षेत्र के पूरामया पांडेय गांव निवासी अनिल पांडेय (27) पुत्र स्व. राजेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। 23 मई 2013 में अनिल की शादी के दिन उसके पिता राजेंद्र पांडेय की संदिग्धाहाल में मौत हो गई थी। हालांकि समय के साथ राजेंद्र की मौत का मामला दब गया। करीब छह माह पूर्व अनिल को उसके दादा ने परिवार से अलग कर दिया। इसके बाद अनिल अपनी पत्नी को मायके भेजकर स्वयं दिल्ली अपनी मां के पास चला गया। करीब दस दिन पूर्व वह अपनी पत्नी को लेने आया हुआ था। इस दौरान वह माहुल बाजार में स्थित अपने मकान में रह रहा था। मंगलवार की सुबह अनिल के पड़ोसी चचेरे दादा इंद्रमणि पांडेय अपना खेत देखने गए थे। इस दौरान अनिल का हालचाल जानने के लिए वह उसके घर पहुंच गए। वहां पर घर का दरवाजा खुला था और भीतर कमरे में पंखे से गमछे के सहारे अनिल की लाश लटक रही है। इंद्रमणि ने अनिल के दादा लालमन पांडेय को बताया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में एसओ अहरौला पहुंचे और उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। अनिल पांडेय की दो बेटियां हैं। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए मौत का जो भी कारण होगा, उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।