फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मारपीट के आरोपी को तीन वर्ष की कैद

मारपीट के आरोपी को तीन वर्ष की कैद

Thu, 28 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के आरोपी को तीन वर्ष की कैद
आजमगढ़। विशेष सत्र न्यायाधीश कल्पना की अदालत ने गुरुवार को मारपीट के आरोपी को दोषी पाते हुए तीन वर्ष की कैद के साथ छह हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जब कि इसी मामले के दो अन्य आरोपी शिव लाल और वकील को छह माह के लिए प्रोबेशन पर रिहा किए जाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

घटना मेंहनगर थाना के हटवां खालसा गांव की है। 31मार्च 2010 की सुबह लगभग आठ बजे हुई मारपीट की घटना के संबंध में रामसमुझ पुत्र भीम लाल ने गांव के तीन लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के शिव लाल पुत्र सत्यराम अपने दो पुत्रों सुनील और वकील के साथ घटना के दिन मारपीट की। मुकदमे के परीक्षण के दौरान अभियोजन पक्ष की तरफ से शासकीय अधिवक्ता गोपाल पांडेय ने इस मुकदमे के वादी समेत कुल छह गवाहों को पेश किया और तर्कों को रखा। अदालत ने उभय पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद उक्त सजा का निर्धारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed