{"_id":"59514a1e4f1c1b9e4f8b4573","slug":"91498499614-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्ष पुन: हुए आमने-सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्ष पुन: हुए आमने-सामने
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
अहरौला (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के हसनाडीह गांव में रविवार की देर शाम एक व्यक्ति के खेत में पशु जाने के मामले को लेकर रविवार की देर शाम हुई मारपीट की घटना के दूसरे दिन सोमवार की दोपहर फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों तरफ से करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
सीओ बूढनपुर सुधाकर सिंह ने बताया कि हसनाडीह गांव निवासी जमुना यादव के खेत में रविवार की शाम वाजीद पुत्र छेदी के पशु चले गए थे। जमुना ने खेत से पशुओं को निकालने की बात कही। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए थे। सभी घायल इलाज कराने के बाद घर चले आए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामला शांत करा दिया। सोमवार की दोपहर दोनों पक्ष पुन: आमने-सामने हो गया। सूचना मिलने पर अहरौला थाने की पुलिस पहुंची और दोनों तरफ से 12 लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली आई है। सीओ ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर बैठाया गया है। इनके विरुद्ध अभी केस नहीं दर्ज है।