फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हिस्सा लेकर जा रहे दो पेशेवर चोर गिरफ्तार

हिस्सा लेकर जा रहे दो पेशेवर चोर गिरफ्तार

Thu, 11 Apr 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
हिस्सा लेकर जा रहे दो पेशेवर चोर गिरफ्तार
आजमगढ़। तीन दिन पहले जमानत पर जेल से रिहा हुए दो शातिर चोर गुरुवार को अपनी ससुराल से चोरी किए गए माल का हिस्सा लेकर घर जाते समय सिधारी थाने के नरौली टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार कर लिए गए। तलाशी के दौरान इनके पास से 2.33 लाख रुपये नगद, चोरी की एक बाइक, एक अल्टो कार, दो तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों चोर का चालान कर दिया है। इनके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह के अनुसार गिरफ्तार किए गए चोर धीरेंद्र पाठक और उसका भाई पवन पाठक मऊ जिले के सरायलखंसी थाने के अमारी गांव के रहने वाले हैं। दोनों भाई पेशेवर चोर हैं। एसपी ने बताया कि सर्विलांस सेल प्रभारी कमलनयन दुबे को जानकारी हुई कि ये दोनों चोर सिधारी थाने के गोरठ गांव स्थित अपनी ससुराल से चोरी किए गए माल का हिस्सा लेकर अपने घर मऊ जा रहे हैं। सर्विलांस सेल प्रभारी ने तत्काल प्रभारी निरीक्षक सिधारी अनिल कुमार को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम ने नरौली टैक्सी स्टैंड पर वाहनों की तलाशी के दौरान इन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से 2.33 लाख रुपया, चोरी की बाइक और दो मोबाइल बरामद हुआ। इनकी निशानदेही पर गोरठ में छिपाकर रखी गई अल्टो कार भी मिली जिसमेें दो तमंचा और तीन कारतूस छिपाकर रखा गया था। पूछताछ के दौरान इन दोनों ने बताया कि यह दोनों चोरी के आरोप में जेल गए थे। सोमवार को जमानत पर छूटे थे। एसपी के मुताबिक दोनों चोर नवंबर 2018 में सिधारी थाने के गोरठ गांव निवासी रमेश पांडेय के घर से 35 हजार रुपये और पांच लाख रुपये का आभूषण चुराकर अपनी ससुराल में रखा था। आभूषण इनके ससुराल वालों ने बेचकर रुपये रखे हुए थे। जेल से छूटने के बाद ये दोनों भाई ससुराल पहुंचे और अपना हिस्सा लेकर घर जाते समय गिरफ्तार कर लिए गए। एसपी के मुताबिक दोनों चोरी की बाइक और अल्टो कार से घूमकर पहले रेकी करते थे फिर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान इनके कुछ और साथियों के नाम और पते की जानकारी हुई है। पुलिस उनका पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed