फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 26 Feb 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत
बलरामपुर। रौनापार थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास सोमवार की रात अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि अतरौलिया बाजार और शहर कोतवाली के ब्रह्म स्थान के पास हुए दो अन्य घटनाओं में दो युवती और एक युवक घायल हो गया। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

रौनापार थाने के रोशनपुर गांव निवासी रामाशीष (29) पुत्र इंद्रजीत सोमवार की रात अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। रात करीब 11 बजे वह जैसे ही हाजीपुर गांव के पास पहुंचा कि अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया। बाइक चलाते समय हेलमेट न पहनने की वजह से रामाशीष के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। इसीक्रम में अतरौलिया बाजार निवासी सूबेदार (18) पुत्र कन्हैया मंगलवार की सुबह साइकल से कहीं जा रहा था। बाजार में ही अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से वह घायल हो गया। इसीक्रम में सिधारी थाने के कोमल कालोनी की रहने वाली नीलम (19) पुत्री मोहन और सिधारी थाने के जयरामपुर गांव निवासी रुचिता (20) पुत्री बजरंग मंगलवार की दोपहर एक स्कूटी पर बैठकर कहीं जा रही थी। शहर कोतवाली के ब्रह्मस्थान मुहल्ले में अनियंत्रित कार की टक्कर से दोनों घायल हो गई। स्कूटी चलाते समय छात्राएं हेलमेट नहीं पहनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed