फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मनबढ़ों ने समाचार पत्र विक्रेता को पीटा

मनबढ़ों ने समाचार पत्र विक्रेता को पीटा

Tue, 15 Jan 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
मनबढ़ों ने समाचार पत्र विक्रेता को पीटा
अंबारी। पवई थाना क्षेत्र के पवईखास गांव में मंगलवार की सुबह रंजिश के चलते मनबढ़ों ने समाचार विक्रेता के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही रुपये, सामान आदि उठा ले गए। तहरीर देने के बावजूद पवई थाने की पुलिस द्वारा अब तक मनबढ़ों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न करने से समाचार पत्र विक्रेताओं में आक्रोश है। घायलों में सुरेंद्र तिवारी (45), उनकी पत्नी प्रेमला (43), भाभी उर्मिला देवी (50) का नाम शामिल है। यह लोग पवई खास गांव के निवासी हैं। सुरेंद्र तिवारी के मुताबिक उनका पट्टीदार से विवाद चलता है। मंगलवार की सुबह सुरेंद्र तिवारी जगे और अखबार बांटने के लिए जैसे ही साइकिल उठाया कि घात लगाए मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। सुरेंद्र जान बचाने के लिए कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर दिया तो मनबढ़ दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और सुरेंद्र को पीटने लगे। बीच बचाव करने आई उनकी पत्नी और भाभी को भी मारपीटकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। भीड़ देख आरोपी फरार हो गए। जाते समय बदमाश सुरेंद्र के पास से 20 हजार रुपये भी छीन लिया। साथ ही घर में रखा कीमती सामान तोड़कर नष्ट कर दिया। गांव वालों की मदद से घायलों को सीएचसी पवई में भर्ती कराया। जहां इनका इलाज हुआ। घटना के संबंध में सुरेंद्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विपक्ष के सात लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर शांत हो गई है। इससे समाचार पत्र विक्रेताओं में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed