फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अतिक्रमण हटाने की दुकानदारों को नोटिस

अतिक्रमण हटाने की दुकानदारों को नोटिस

Tue, 15 Jan 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने की दुकानदारों को नोटिस
आजमगढ़। शहर में आए दिन लगने वाले जाम के झाम से लोगों को मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस और सिधारी थाने की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े दुकानदार, शापिंग माल, डाक्टर, स्कूल आदि को नोटिस देते हुए सड़क पर होने वाले अतिक्रमण को हटाने की नोटिस दी है। इसके बाद भी यदि यह लोग सुधार नहीं लाए तो एक सप्ताह बाद इनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई होगा। संभव हुआ तो संयुक्त रुप से टीम बनाकर अतिक्रमण के तोडने की भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस के इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा है। बता दें कि शहर में शिक्षण संस्थान, हास्पीटल, शापिंग माल, दुकान आदि में आने वाले लोग अतिक्रमण के चलते अपने वाहन दुकान के सामने सड़क के किनारे खड़ा कर चले जाते हैं। सड़क से सटाकर खड़ा होने वाले इन वाहनों की वजह से अक्सर जाम के झाम से आमजन को जूझना पड़ता है। इस बात को लेकर अक्सर दुकानदार और वाहन चालकों के बीच कभी-कभी मारपीट की घटना भी होती है। जाम के इस झाम में कभी-कभी एबुलेंस, अधिकारियों के वाहन भी फंस जाते हैं। जाम से लोगों का काफी समय जाया होता है। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए एसपी बबलू कुमार ने आमजन को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से शहर के सभी उन दुकान, शिक्षण संस्थान, हास्पीटल, शापिंग माल वालों को नोटिस देकर संस्थानों के बाहर सड़क के किनारे खड़े होने वाले वाहनों के पार्किंग की उचित व्यवस्था कर खड़ा कराने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के भीतर वाहनों का रखरखाव ठीक नहीं हुआ, अतिक्रमण नहीं हटा तो संबंधित संस्था के मालिक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जरुरत पड़ी तो टीम गठित कर अतिक्रमण को तोड़कर हटाया जाएगा। एसपी के निर्देश पर मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस और सिधारी थाने की पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के सभी अतिक्रमण करने वाले संस्थानों के मालिकों को नोटिस देकर अवगत करा दिया है। पुलिस के इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed