{"_id":"5c338ff1bdec22572460053a","slug":"81546883057-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ कर रहे छेडख़ानी, पुलिस मौन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला सोमवार को अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें आरोप है कि उसके पति के आंख से कुछ दिखाई नहीं देता। वह मेहनत मजदूरी करके बच्चों का पेट पाल रही है। पीड़िता के मुताबिक जब वह काम पर बाहर चली जाती है तो गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के युवक उसके घर में घुसकर बच्चों से आए दिन छेड़खानी करते हैं। चार जनवरी को आरोपी घर में घुसकर बेटी का कपड़ा फाटकर छेड़खानी कर रहे थे। तभी वह घर पर आ गई और विरोध किया। इस बात से नाराज होकर मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से सरेआम सबको मार पीटकर घायल कर दिया। घटना के संबंध में थाने पर शिकायत करने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने एसओ अहरौला को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।