{"_id":"5c324565bdec2256f03ea42a","slug":"81546798437-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ई में आग लगने से महिला और दो पशु झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के अहिरौली कृतमलपुर गांव सोनू यादव पुत्र स्व. त्रिभुवन के रिहाईशी मड़ई में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जहां मड़ई सहित भीतर रखे गए हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से सोनू की मां कलावती देवी (45) और दो पशु भी झलस गए। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग बुझाया। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर सोनू मड़ई डालकर परिवार के साथ रहता है। बगल में स्थित मड़ई में पशुओं को बांधता है। शनिवार की रात करीब दस बजे अचानक तेज धुआं और आग की लपटें उठने पर सोनू को जानकारी हुई तो शोर मचाते हुए आग बुझाने के प्रयास में जुट गया। उसकी चीख पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचकर आग पर काबू पाए। लेकिन तब तक मड़ई समेत भीतर रखा गया सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से एक भैंस और पड़िया झुलस गई। आग बुझाने के चक्कर में सोनू की मां कलावती देवी का हाथ भी झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।