फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नेपाल की बस से कुचलकर बालक की मौत

नेपाल की बस से कुचलकर बालक की मौत

Tue, 23 Oct 2018 11:46 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
नेपाल की बस से कुचलकर बालक की मौत
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला गांव के पास मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित आटोरिक्शा की टक्कर से सड़क पर गिरे बालक की भारत-नेपाल मैत्री बस से कुचलकर मौत हो गई। जबकि उसकी मां और चाचा घायल हो गए। इनका इलाज चल रहा। घटना के बाद बस लेकर चालक भाग रहा था। डायल 100 की पुलिस पीछा कर अंजानशहीद बाजार के पास पकड़कर थाने लाई। बस में सवार 32 यात्रियों को दूसरे साधन से गंतव्य के लिए भेजवा दिया गया। जबकि बस थाना परिसर में खड़ी है। मृत बालक अमन सोनकर (10) पुत्र राजू शहर के मुकेरीगंज मुहल्ले का निवासी था। वह मां-बाप का इकलौता बेटा था। बड़े पूजा-पाठ के बाद राजू पिता बना था। राजू का ननिहाल मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में था। उसकी मौसी को देखने के लिए लड़के वाले आने वाले थे। इस पर अमन अपनी मां सोनी देवी (38) और चाचा शंभू (25) के साथ बाइक पर बैठकर हाटा जा रहा था। बाइक चलाते समय उसका चाचा हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही इनकी बाइक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला गांव के पास पहुंची कि सामने से आ रहा अनियंत्रित आटोरिक्शा ने टक्कर मार दी। इस दौरान अमन सड़क पर गिरा जबकि उसकी मां और चाचा दूसरी तरफ गिरकर घायल हो गए। जैसे ही अमन सड़क पर गिरा तभी पीछे से आ रही भारत-नेपाल मैत्री बस से वह कुचलकर घायल हो गया। घटना के बाद चालक बल लेकर भागने लगा। सूचना मिलने पर डायल 100 की पुलिस करीब दस किलोमीटर तक पीछा कर बस को अंजामशहीद बाजार से पकड़ा और वापस थाने लाए। उधर लोग जब तक घायल अमन को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। मां और चाचा का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा।
विज्ञापन


आटो पलटने से बालक की मौत, सात घायल
बूढनपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढनपुर मोड़ पर मंगलवार की सुबह साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर आटोरिक्शा पलट जाने से आटो में सवार दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। सभी को स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सभी लोग अंबेडकरनगर जिले में आयोजित उर्स देखने जा रहे थे।
विज्ञापन

मृत बालक अरबाज (10) पुत्र जैनूबसर गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के बसगाह गांव का निवासी था। जबकि घायल जुरेखा (25), शीबा (17), मैरुनिशा (32), आफरीन (14), आदिल (17), रिजवान (36) और शहराब (25) भी उसी के परिवार के रहने वाले हैं। यह सभी लोग मंगलवार की सुबह एक आटोरिक्शा में बैठकर अंबेडकर नगर जिले में आयोजित उर्स देखने जा रहे थे। जैसे ही बूढनपुर मोड़ पर पहुंचे कि सामने से साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में आटोरिक्शा पलट गया। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। जब तक इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया जाता कि अरबाज की मौत हो गई। जबकि अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान घायल अधेड़ की मौत
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के तारन गांव निवासी हवलदार सिंह (52), संदीप (35) सोमवार को अतरौलिया ब्लाक गेट से बाहर निकल रहे थे। जैसे ही सड़क पर पहुंचे कि तभी अनियंत्रित बाइक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। परिवार के लोग इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को हवलदार की शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जबकि संदीप का इलाज चल रहा। हवलदार सिंह दो बेटों के पिता थे। वह घर पर खेतीबारी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed