{"_id":"5a981e6c4f1c1b0d658b5239","slug":"81519918700-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल का ब्यायलर फटने से तीन झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीनी मिल का ब्यायलर फटने से तीन झुलसे
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
सठियांव (आजमगढ़)। दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में ब्वॉयलर के बैक फिल्टर की सफाई के दौरान से फोरमैन संजय सिंह तथा दो मजदूर अखिलेश यादव व धर्मेंद्र यादव गंभीर रूप से झुलस गए । घटना गुरुवार को दिन में साढ़े दस बजे की है। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सठियांव चीनी मिल में ब्वॉयलर की राख निकालने के लिए एस कनवेइंग सिस्टम लगा है। जिसमें दो बैक फिल्टर 20 फुट की ऊंचाई पर लगे है। इनका मुख्य कार्य ब्वॉयलर की गरम राख को पानी से ठंडा कर नीचे गिराना है। बुधवार की रात एक बैक फिल्टर जाम हो गया जबकि दूसरे फिल्टर से मिल चलती रही। गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे फोरमैन संजय (38) पुत्र सुरेंद्र सिंह ग्राम कटहन थाना मेहनगर अपने दो सहायक मजदूरों अखिलेश (30) पुत्र रामबदन यादव निवासी देवरिया खालसा थाना मुबारकपुर, धर्मेंद्र यादव 28 ग्राम दाउतपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली जिला मऊ के साथ गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे बैक फिल्टर की सफाई करने पहुंचा। जैसे ही बैक फिल्टर खोल गया कि गर्म राख के साथ आग तेजी से बाहर निकली जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। तत्काल सिस्टम बंद कर तीनों को नीचे उतारा गया। इसकी खबर मिलते ही मिल में अफरातफरी मच गई। सूचना इसजैक के प्रभारी सुरेश सिंह चौहान को दी गई। बाद में तीनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। गौरतलब है कि मिल अभी वारंटी में है। इसका संचालन मिल को मशीनरी सप्लाई करने वाली इसजैक कंपनी कर रही है। झुलसने वाले तीन कर्मचारी इसी के हैं। चीनी मिल के महाप्रबंधक वीके अबराल ने बताया कि बैक फिल्टर की सफाई के दौरान हुए हादसे में फोरमैन समेत तीन लोग झुलसे हैं। प्रथम दृष्टया फोरमैन की लापरवाही सामने आई है जिसने सप्लाई बंद किए बिना फिल्टर खोल दिया। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। सभी के बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है।