फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पानी और चोरी के विवाद में मारपीट, 11 घायल

पानी और चोरी के विवाद में मारपीट, 11 घायल

Thu, 11 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
पानी और चोरी के विवाद में मारपीट, 11 घायल
मार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के दीदारगंज और लारपुर बक्सू गांव में मंगलवार की रात नहर का पानी बराने और चोरी के विवाद में दो पक्षों के बीच में कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसमें 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम जेठहरी गांव निवासी निवासी सनी राजभर नहर से खेत की सिंचाई कर रहा था। तभी गांव का एक दूसरा पक्ष पहुंचा और अपने खेत में पानी ले जाने की जिद करने लगा। इसी के विवाद में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। घायलों में सनी राजभर (21), राजेंद्र र(25), जोगेंद्र (18), विजय (20), इसराजी देवी (48), रामकिशोर (50) तथा दूसरे पक्ष के राजबहादुर (45), अभिषेक (24) और अंकित (16) हैं। गांव के लोग मामले में बीच बचाव कर घायलों को अलग-अलग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इसी क्रम में दीदारगंज थाने के लारपुर बक्सू गांव में मंगलवार की रात चोरी के विवाद में मारपीट हुई। इसमें मनबढ़ों ने पीटकर अमित (22) और उसकी बहन सुषमा (20) को घायल कर दिया। दोनों को पीएचसी मार्टीनगंज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed