फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गाय को बचाने में ट्रेन से कटकर छात्र की मौत

गाय को बचाने में ट्रेन से कटकर छात्र की मौत

Wed, 02 Aug 2017 11:54 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
गाय को बचाने में ट्रेन से कटकर छात्र की मौत
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर डगरा पर बुधवार की शाम गाय को बचाने के प्रयास में कक्षा दस का छात्र ट्रेन से कटकर मर गया। परिवार का दीपक बुझ जाने से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर गांव निवासी जितेंद्र राम (15) पुत्र स्व. गामा राम का इकलौता पुत्र था। पिता की मौत के बाद उसकी मां चंदा देवी उसे पढ़ा रही थी। वह कक्षा दस का छात्र था। बुधवार को स्कूल से घर आने के बाद जितेंद्र अपनी गाय को चरने के लिए गांव के डगरा की तरफ लेकर चला गया। उसके साथ गांव के अन्य लड़के भी मौजूद थे। जितेंद्र की गाय चरते-चरते रेलवे ट्रैक पर चली गई। तभी आजमगढ़ की ओर से साबरमती एक्सप्रेस आ रही थी। तेज गति से ट्रेन आते देख जितेंद्र अपनी गाय को बचाने पहुंचा और उसे ट्रैक से हटा दिया। लेकिन तब तक वह खुद ट्रेन की चपेट में आ गया और वह घायल होकर दूर फेंका गया। घटना के बाद मौजूद जितेंद्र के साथी भागकर घर पहुंचे और उसकी मां को बताया। लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि जितेंद्र की मौत हो गई। जीवन का आखिरी सहारा बेटा जितेंद्र की भी मौत हो जाने से उसकी मां चंदा देवी बदहवास होकर गिर गई। आसपास के लोग उसे संभालते हुए घर लेकर पहुंचे और जितेंद्र की लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed