फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रजिस्ट्री दफ्तर से दो लाख छीनकर भागे

रजिस्ट्री दफ्तर से दो लाख छीनकर भागे

Wed, 27 Feb 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
रजिस्ट्री दफ्तर से दो लाख छीनकर भागे
जहानागंज/आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र में स्थित रजिस्ट्री दफ्तर से बुधवार की दोपहर एक बाइक पर सवार दो बदमाश एक व्यक्ति से दो लाख रुपये छीनकर भाग गए। वह जमीन का बैनामा कराने के लिए बैंक से दो लाख रुपये निकालकर पहुंचा था। रजिस्ट्री दफ्तर के पास दिन दहाड़े हुई घटना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

पीड़ित साहबराज राम शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव का निवासी है। उसे गांव के एक व्यक्ति से जमीन खरीदनी थी। बुधवार को साहबराज अपने साथ जमीन के मालिक को लेकर रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचा और स्टांप आदि खरीदकर रजिस्ट्री लिखवाने का काम शुरू करवाकर साहबराज कलेक्ट्रेट पहुंचा और डीएम कार्यालय में मौजूद इलाहाबाद बैंक से दो लाख रुपये निकाले। रुपये एक सफेद रंग के झोले में रखकर साहबराज अपने एक परिचित के साथ बाइक पर बैठकर पुन: रजिस्ट्री दफ्तर जाने लगा। जैसे ही वह दफ्तर में पहुंचा कि तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए और झपट्टा माकर साहबराज का बैग छीनकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक सिधारी अनिल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed