फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पत्नी से मिलकर लौट रहे चिकित्सक की मौत

पत्नी से मिलकर लौट रहे चिकित्सक की मौत

Wed, 05 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पत्नी से मिलकर लौट रहे चिकित्सक की मौत
मार्टीनगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज के चिकित्साधिकारी डा. अरविंद कुमार विश्वकर्मा सोमवार की रात लखनऊ में डाक्टर की पढ़ाई कर रही पत्नी से मिलकर लौट रहे थे। रास्ते में फैजाबाद जिले के राधिका मदर डेरी के पास इनकी कार में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। घायल चिकित्सक को जब तक लोग अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

डा. अरविंद कुमार विश्वकर्मा मूलरूप से जौनपुर जिले के धर्मापुर गांव के रहने वाले थे। वह दो भाईयों में बड़े थे। करीब एक वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। अरविंद की पत्नी लखनऊ में रहकर डेंटल पीजी की तैयारी कर रही थी। छुट्टी होने पर अरविंद अपनी कार स्वयं चलाकर लखनऊ पत्नी से मिलने गए थे। वहां से सोमवार की रात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज पर लौट रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। उनकी पहली नियुक्ति वर्ष 2014 में मिर्जापुर जिले में हुई थी। वहां कुछ दिनों तक सेवाएं देने के बाद अपना स्थानांतरण आजमगढ़ जिले में करा लिया। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उनकी तैनाती थी। करीब दो माह पूर्व ही पीएचसी मार्टीनगंज में चिकित्साधिकारी के पद पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


मौत से मर्माहत डाक्टरों ने नहीं किया काम
कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्रीय लोग भी दुखी
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। पीएचसी मार्टीनगंज पर तैनात चिकित्साधिकारी डा. अरविंद कुमार विश्वकर्मा की फैजाबाद में हुए कार दुर्घटना में मौत हो जाने की सूचना मंगलवार को क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई। इनकी मौत से साथ काम करने वाले डाक्टर, कर्मचारी और मरीज सभी दुखी दिखे। जगह-जगह लोग शोक सभा आयोजित कर इन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजवां संवाददाता के मुताबिक मेजवां फाउंडेशन की बैठक मंगलवार को फूलपुर कैंप कार्यालय में हुई। इसमें मार्टीनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. अरविंद की मौत पर शोक प्रकट किया गया। इस दौरान लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट रखा। उधर फूलपुर स्थित सीएचसी पर डाक्टर अरविंद कुमार विश्वकर्मा की मौत की खबर सुनते ही शोक की लहर दौड़ गई। डाक्टरो ने शोक में तीन घंटे तक कार्य ठप रखा। बाद में मरीजों की परेशानी को देखते हुए कुछ समय के लिए काम शुरू किया। इसी क्रम में ठेकमा संवाददाता के मुताबिक पीएचसी ठेकमा पर डा. रमेश सोनकर की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन कर मृत डा. अरविंद कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। अहरौला संवाददाता के मुताबिक सीएचसी अहरौला पर शोक सभा का आयोजन कर डा. अरविंद को श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा के बाद डाक्टरों ने अस्पताल की ओपीडी को ठप कर दिया। इस अवसर पर डा. अरविंद मिश्रा, डा. मनीष तिवारी, डाक्टर अजय कुमार जैशल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed