{"_id":"5aa2d2c84f1c1bb1758b4855","slug":"71520620232-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशियर के केबिन में मुनीम के साथ पहुंचा था चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैशियर के केबिन में मुनीम के साथ पहुंचा था चोर
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। यूबीआई अतरौलिया की शाखा में शुक्रवार को दिन दहाड़े कैशियर के केबिन से 15.50 लाख रुपये की हुई चोरी की घटना का पूरा सच सीसीटीवी फुटेज के जरिए उजागर हुआ। साथ ही अब तक की जांच पड़ताल मेें कहानी बैंक और मुनीम के आसपास घूम रही है। क्योंकि कैशियर के केबिन में हर व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाता। जबकि फुटेज में साफ दिख रहा कि चोर मुनीम के साथ केबिन में घुसता है। कुछ देर बाद बड़े आसानी से रुपयों से भरा बैग लेकर निकल जाता है। उसके काफी दूर निकल जाने के बाद सभी लोग शोर मचाते हैं। घटना के सच का पता लगाने के लिए पुलिस मुनीम और बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।
सीओ बूढनपुर रामचंद्र के मुताबिक घटना के बाद बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जिसमें साफ दिख रहा कि शराब व्यवसाई के मुनीम राजकरन यादव के साथ लाल टोपी और लाल रंग का टीशर्ट पहने युवक भी मौजूद है। राजकरन बैंक में 10 से 20 लाख रुपये जमा करने के लिए रोज आते थे। इसलिए इन्हें सीधे कैशियर के केबिन में प्रवेश मिल जाता था। शुक्रवार को राजकरन जब कैशियर के केबिन में पहुंचे तो युवक भी उनके साथ रहा। इसके बाद कैशियर राजकरन का दोनों बैग अपनी केबिन में रखता है केबिन को लाककर लघुशंका करने चला जाता है। उसके पीछे मुनीम और वह युवक भी जाते हैं। बाथरुम एक होने की वजह से पहले कैशियर, बाद में मुनीम और अंत में युवक जाता है। इसके बाद कैशियर अपनी केबिन में आकर सीट पर बैठता है और जिस बैक में साढ़े तीन लाश रुपये रखे गए थे। उसकी गिनती शुरू हो जाती है। जबकि युवक 15.50 लाख रुपये वाला बैग लेकर आराम से बैंक में इधर-उधर घूमते हुए गेट से बाहर निकला और 20 से 25 मीटर दूर खड़ी अपनी बाइक स्टार्ट कर भाग जाता है। उसके जाने के बाद लोग शोर मचाते हैं। सीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में यह सब पूरा विवरण साफ दिख रहा। ऐसे में इस बात का पता लगाया जा रहा कि युवक कौन है और वह राजकरन के साथ कैशियर के केबिन तक किन परिस्थिति में पहुंचा। सीओ ने बताया कि आमतौर पर अधिक रुपये जिसके पास होता है वह काफी चौकन्ना रहता है, लेकिन मुनीम के साथ ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा। सीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना संदिग्ध लग रही है। सच का पता लगाने के लिए लोगों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।