फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित छह घायल

तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित छह घायल

Sat, 24 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित छह घायल
आजमगढ़। गंभीरपुर थाने के पास शुक्रवार की शाम अनियंत्रित कार की टक्कर से पैदल जा रहे कक्षा नौ के छात्र की मौत हो गई। जबकि गुरुवार की शाम सिधारी थाने के मुंडा गांव में सड़क पार करते समय अनियंत्रित बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। वहीं सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

मृत छात्र अनुज यादव (17) पुत्र श्रीराम गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रशूलपुर गांव का निवासी था। शुक्रवार की शाम अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सिधारी थाना क्षेत्र के मुंडा गांव निवासी आशा देवी (60) पत्नी गुलाब गुरुवार की शाम अनियंत्रित बाइक से टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लाटघाट संवाददाता के अनुसार गोरखपुर जिले के शाहपुर गांव निवासी जितेंद्र सोनकर (22) अपनी पत्नी नूरी (20) को परीक्षा दिलाने ले जा रहा था। रास्ते में बाइक और साइकिल सवार दीपनरायण (25) में टक्कर हो जाने से तीनों घायल हो गए। इसीक्रम में लालगंज संवाददाता के अनुसार देवगांव कोतवाली के रामपुर कठरवा गांव निवासी रोहित यादव (16) पुत्र रमेश और युवराज (15) पुत्र श्यामू यादव एक बाइक पर सवार होकर सुबह परीक्षा देने जा रहे थे। श्रीरामगंज बाजार के पास इनकी बाइक में अनियंत्रित बाइक से टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। इसीक्रम में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी गुलाब (28) पुत्र सनेही की बाइक को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
पुलिया से नीचे गिरी गिट्टी लदी ट्रक
अहरौला। थाना क्षेत्र के बीबीपखरपुर गांव में शुक्रवार की भोर में अनियंत्रित होकर ट्रक पुलिया से नीचे गिर गया। चालक और खलासी दोनों घायल हो गए। गांव के लोग ट्रक का शीशा तोडक़र इन दोनों को बाहर निकाले और इलाज के लिए कहीं और ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। गांव वालों ने बताया कि पुलिया की रेलिंग न होने की वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed