{"_id":"59fb5f234f1c1bf3538babc5","slug":"71509646115-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात महिलाओं पर भी लगाया जाएगा एनएसए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात महिलाओं पर भी लगाया जाएगा एनएसए
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पशुओं का वध कर मांस की तस्करी करने वाली और अवैध शराब की फैक्ट्री चलाने में हाथ बंटाने वाली सात महिलाओं पर जल्द ही एनएसए लगाया जाएगा। एसपी के निर्देश पर बिलरियागंज थाने में पशु तस्करी और वध में लिप्त दो महिलाओं के विरुद्ध गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गंभीरपुर और अहरौला थाने की पुलिस पांच महिलाओं पर केस दर्ज कराने के लिए उनके नाम और पते की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। पुलिस की तरफ से की जाने वाली इस कार्रवाई से शराब और पशु वध करके मांस की सप्लाई करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
जिन महिलाओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जानी है। उसमें बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जयराजपुर गांव निवासी सन्नोबानो पत्नी इस्माइल, सबिना पत्नी अजमैन का नाम शामिल है। इन दोनों के विरुद्ध गुरुवार को बिलरियागंज थाने पर तैनात दरोगा सैय्यद मुंतजर हुसैन ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ बिलरियागंज विजय प्रताप यादव ने बताया कि 23 अक्तूबर को पुलिस इनके घर छापेमारी कर तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस, दो चापड़ और चाकू बरामद की थी। छापेमारी के दौरान मांस बेचते हुए पड़ोसी अबूशाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके अलावा अहरौला थाना क्षेत्र के चकमकसूदजहां माहुल गांव में पुलिस 27 जुलाई को छापेमारी कर भारी मात्रा में मांस, पशुओं के गर्दन, चरबी, तराजू, चापड़, चाकू आदि बरामद किया था। इस मामले में गिरफ्तार इरफान कुरैशी, अब्दुल्ला, शाहआलम के विरुद्ध पुलिस एनएसए लगा चुका है। पुलिस की कार्रवाई के कोर्ट ने भी स्वीकार कर लिया है। इन तीनों के अपराध में इनके घर की महिलाओं की भी संलिप्ततता पाई गई है। इसलिए पुलिस इनके घर की महिलाओं पर भी एनएसए लगाने की प्रक्रिया शुरू करते हुए महिलाओं के नामों की जानकारी जुटा रही है। इसी क्रम में एसटीएफ लखनऊ की टीम ने 25 अक्तूबर की रात गंभीरपुर थाने के रानीपुर रजमो गांव में संचालित अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। पुलिस इस अवैध शराब की फैक्ट्री चलाने वाले रानीपुर रजमो गांव निवासी राजीव सिंह और उसके भाई की पत्नी के विरुद्ध भी एनएसए लगाने की प्रक्रिया शुरू कर रही हैं।
पशु वध कर मांस की सप्लाई करने वाले, अवैध और जहरीली शराब के कारोबार में लिप्त सात महिलाओं के विरुद्ध एनएसए लगाने का निर्देश बिलरियागंज, गंभीरपुर और अहरौला थाने की पुलिस को दिया गया है। तीनों थानों की पुलिस रिपोर्ट तैयार कर रही है। इस तरह के अपराध में जो भी पकड़ा जाएगा। उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार साहनी, एसपी