{"_id":"5c59d122bdec22105574e938","slug":"61549390114-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मियों ने की महिला से अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के बेलकुंडा बाजार में स्थित स्टेट बैंक में मंगलवार को किसी काम से आई एक महिला के साथ बैंक के कर्मचारियों ने अभद्रता किया। नाराज महिला ने कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही। पीड़ित महिला सावित्री पटेल है। उसके मुताबिक पति ओमप्रकाश पटेल आईटीबीपी के जवान हैं। पति ने सावित्री के खाते में रुपये भेजा है। मंगलवार को सावित्री उक्त रुपयों की जानकारी लेने के लिए बैंक पहुंची थी। सावित्री का आरोप है कि बैंक में तैनात दो कर्मचारियों ने उसके साथ अभद्रता की है। विरोध करने पर अपशब्द कहे। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 की पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस बगैर कोई कार्रवाई किए ही वापस लौट गई। एसओ रौनापार गिरिजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।