फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खुलासे की बजाय पुलिस कर रही परेशान

खुलासे की बजाय पुलिस कर रही परेशान

Sun, 06 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
खुलासे की बजाय पुलिस कर रही परेशान
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में बुधवार की रात रत्नेश सोनी के दुकान का ताला तोड़कर हुई आठ लाख रुपये की चोरी का खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर सकी। पुलिस घटना का खुलासा करने की बजाय उल्टे आमजन को परेशान कर रही है। पुलिस से नाराज बाजार के सर्राफा कारोबारियों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखा और खान चौक पर धरना प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि दुकानें तभी खुलेंगी। जब चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि माहुल बाजार निवासी रत्नेश सोनी की कस्बे में माहुल रोड पर आभूषण की दुकान है। बुधवार की रात चोर दुकान का ताला तोड़कर करीब आठ लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। तभी से बाजार के लोग घटना के खुलासे की मांग करते हुए आंदलनरत हैं। इसीक्रम में शनिवार को बाजार के सराफा कारोबारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखा। दुकानदार कस्बे के खान चौक पर धरना प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि पुलिस घटना का खुलासा करने की बजाय बाजार के लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में पुलिस जब तक इस घटना का पर्दाफास नहीं करेगी। सभी लोग अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखेंगे। इस अवसर पर रत्नेश सोनी, शुभम सोनी, राकेश सेठ, मनोज सेठ, अमित सेठ, सूरज सोनी, मोहन सेठ, रतन सेठ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed