{"_id":"5ae4c0b84f1c1b9b098b7055","slug":"61524940984-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का विरोध करने पर सिपाही को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग का विरोध करने पर सिपाही को पीटा
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शनिवार को सरायमीर थाने से लेकर पुलिस बूथ तक सड़क पर हर तरफ सिर्फ ईंट-पत्थर, टूटे दूकानों के सामान, तोड़ी गई बाइक, कार आदि नजर आ रहे थे। घटना को सांप्रदायिक रूप देने के लिए उपद्रवियों ने दुकान से खिंचकर भाजपा नेता और उसके बच्चे को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ की। उपद्रवियों ने बैंक एटीएम सेंटर को भी नहीं बख्शा। पुलिस बूथ में आग लगानेे का विरोध करने वाले सिपाही को पीटकर घायल करने के बाद उसमें आग लगा दिए थे।
थाने का घेराव करने से पहले उपद्रव जबरन बंद कराने लगे। भय के चलते ज्यादातर लोगों ने दुकानें बंद कर ली। जबकि जो विरोध किए उन्हें पीटकर बंद करा दिया गया। भीड़ पूरी थाने पर चली गई। पथराव होने पर पुलिस उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए फायरिंग और आंसू गैस का गोला छोड़ा। पुलिस से बचने के लिए उपद्रवी जगह-जगह लोगों के घरों में छिप गए। पुलिस को लगा कि सभी चले गए और पुलिस वापस थाने लौट आई। बाजार से पुलिस के जाते ही उपद्रवी पुन: बाहर निकले और भाजपा नेता छोटेलाल जायसवाल और उनके बेटे को पीटते हुए दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान आटा चक्की वाले ताड़क को भी पीट दिया। इसके बाद सभी पुलिस बूथ पर पहुंचकर तोड़फोड़ करने लगे। ड्यूटी पर तैनात सिपाही सदाशिव राय ने विरोध किया तो उसे लात, घूसों से पीटकर घायल करते हुए पुलिस बूथ में आग लगा दी। यह देखने के बाद बाजार के दूसरे समुदाय के लोग भी सड़क पर उतरे और कुछ दूर पर मौजूद असलम को पीटने लगे। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान बाजार में लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम सेंटर में घुसकर सीसीटीवी कैमरा आदि तोड़ दिया। वी बाजार में घुसकर तोड़फोड़ की गई। साथ ही दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा होने लगे। तभी सूचना मिलने पर सरायमीर थाने से पुलिस वाले बाजार की तरफ दौड़े, इसी बीच एसपी, एसपी ट्रैफिक मो. तारिक, सीओ सदर मो. अकमल खां भारी संख्या में पुलिस और पीएसी लेकर पहुंचे। अधिकारियों के आ जाने पर उपद्रवी भाग खड़े हुए।
फैजान की बिल्डिंग में छिपे थे उपद्रवी
आजमगढ़। नगर पंचायत सरायमीर में पुलिस बूथ के पास ही फैजान की दो मंजिला बिल्डिंग है। शनिवार को पुलिस से बचने के लिए उपद्रवी इस बिल्डिंग में घुसकर छिप गए। मौके पर पहुंचे एसपी से स्थानीय लोगों के जरिए इसकी जानकारी हुई तो पुलिस बिल्डिंग के मुख्य गेट पर लगे चैनल का ताला तोड़कर पुलिस और पीएसी के जवान भीतर घुसे। इस दौरान ज्यादातर उपद्रवी गिरफ्तार कर लिए गए। जबकि कई बचने के लिए छत से कूदे और उनके पैर में मोच आ जाने से उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह से पुलिस को इस बिल्डिंग से कुल 15 उपद्रवी एक साथ हाथ में आ गए।
विज्ञापन
बाजार बंद होने से हुई परेशानी
आजमगढ़। नगर पंचायत सरायमीर से आसपास के तमाम गांव के लोग उपयोगी सामान खरीदते हैं। लगन के अवसर पर जिनके घर शादी है। वे लोग ज्यादा सामान खरीदते हैं। दुकानदारों को भी अच्छीखासी इनकम होने की उम्मीद थी। इसके चलते ज्यादातर दुकानदार लोगों से कर्ज लेकर अपने दुकान में सामान भरे थे। इसीबीच शनिवार को बाजार में उपद्रव के बाद दुकानें बंद हो जाने की वजह से उन लोगों को काफी परेशानी हुई। जिनके घर बारात आनी थी, या जो लोग शादी की तैयारियों के लिए कपड़े आदि की खरीदारी करने वाले थे। ऐसे लोग काफी परेशान रहे।
फरिहां से कर दिया गया मार्ग परिवर्तन
आजमगढ़। शनिवार को नगर पंचायत सरायमीर में उपद्रव और बाजार बंद होने की घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने आजमगढ़-लखनऊ मार्ग पर वाहनों का आवागमन परिवर्तित कर दिया। इसके पीछे अधिकारियों की मंशा रहा कि ना तो उस तरफ लोगों के वाहन जाएंगे, ना ही उपद्रवी वाहनों में तोडफ़ोड़ ही कर सकेंगे। सडक़ पर भीड़ कम होने से पुलिस को भी हालात पर काबू पाने में आसानी होगी। इसीलिए फरिहां बाजार से ही सरायमीर की तरफ जाने वाले छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। यह क्रम तब तक चलता रहा। जब तक की मामला शांत नहीं हो गया।
उपद्रवियों से की जाएगी, नुकसान की भरपाई
आजमगढ़। शनिवार को सरायमीर थाने का घेराव और तोडफ़ोड़ होने से जितने भी सरकारी धन का नुकसान हुआ है। उसकी भरपाश्ई चिन्हित उपद्रवियों की जेब से की जाएगी। पुलिस विशेषज्ञों को जरिए होने वाले इस नुकसान का आंकलन करवा रही है। सूची तैयार हो जाने के बाद उनसे धनों की रिकवरी की जाएगी।