फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   युवक को पेड़ से बांध कर पीटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

युवक को पेड़ से बांध कर पीटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
युवक को पेड़ से बांध कर पीटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र सुनहरा गांव में छेडख़ानी के आरोप में युवक को पेड़ से बांध कर पीटा गया था। इस मामले में पीटे गये युवक के पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

सुनहर गांव निवासी 25 वर्षीय सुनील यादव पुत्र छोटेलाल पर गांव के ही एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपनी पुत्री के साथ छेडख़ानी का आरोप लगाया। इसके पश्चात उक्त लोगों ने उसे पेड़ से बांध कर मारना-पीटना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर सुनील की मांग किसी तरह हाथ-पैर जोड़ कर उसे पीटने वालों से छुड़ाई। इस बीच पेड़ से बांध कर पीटे जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर सुनील के पिता ने भी बरदह थाने पर पहुंच कर ग्राम प्रधान रणविजय पुत्र खेलावन, फूलचंद पुत्र कतवारू, जितेंद्र यादव पुत्र हरिशं्चद्र, रविंद्र यादव पुत्र छबीले और चंदीलाल पुत्र मुन्नी लाल के खिलाफ तहरीर दी। पीटे गये युवक के चाचा का आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते उसके भतीजे की पिटाई गई है। वर्तमान प्रधान के खिलाफ सुनील का चाचा सुरेश यादव भी चुनाव लड़ा था। जिसमें वह दूसरे नंबर पर था। चाचा सुरेश ने हाईकोर्ट में पुन: मतगणना के लिए रिट भी दाखिल किया हुआ है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने बुधवार को नामजद तीन आरोपियों प्रधान रणविजय, फूलचंद और चंदीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ लालगंज संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। दो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed