फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सिर में चोट और ठंड लगने से हुई युवक की मौत

सिर में चोट और ठंड लगने से हुई युवक की मौत

Thu, 25 Jan 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सिर में चोट और ठंड लगने से हुई युवक की मौत
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छत्तरपुर चकिया गांव निवासी दुकानदार श्रवण यादव (20) पुत्र बहोर की मौत सिर में गंभीर चोट और ठंड लगने से हुई है। इसका खुलासा बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए हुई। पुलिस गुत्थी सुलझाने के लिए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

छत्तरपुर चकिया गांव निवासी श्रवण सोमवार की रात अपने कमरे में छोटे भाई प्रवीण के साथ बैठकर टीवी देख रहा था। तभी किसी का फोन आने पर वह घर से बाहर निकला। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। रात 12 बजे श्रवण के मां की नींद खुली तो उन्होंने श्रवण को घर के बाहर जमीन पर पड़ा हुआ देखा। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में श्रवण के पिता बहोर यादव ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को पुलिस का खोजी कुत्ता घर से करीब पांच सौ मीटर दूर एक व्यक्ति के मकान पर पहुंचा। जहां खून का छिंटा पड़ा था, जिसे पानी से धोया गया था। इसी शक पर पुलिस ने प्रेम प्रसंग में हुई हत्या करार दिया है। हत्या कौन और किस तरीके से किया। इसका पता लगाने के लिए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बुधवार को आए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए पता चला कि श्रवण की मौत सिर में गंभीर चोट लगने और ठंड से हुई है। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed