फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दूसरे के खाते से 2.

दूसरे के खाते से 2.

Wed, 27 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
दूसरे के खाते से 2.
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के असाऊर गांव निवासी एक व्यक्ति के खाते से इंटरनेट के जरिए 2.80 लाख रुपये की खरीदारी कर ली गई। बुधवार को बैंक पहुंचने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई तो थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़ित अहमद शेख जुल्फकार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के असाऊर गांव का निवासी है। वह दुबई में रहता था। इसलिए मुबारकपुर कस्बे में स्थित यूबीआई बैंक में स्थित अपने खाते से एनआरआई करवा दिया था। जुल्फकार 26 जुलाई को दुबई से अपने घर पहुंचा। इसी माह के अंत में खाते से 20 हजार रुपये निकाला। जिस समय जुल्फकार ने खाता से रुपये निकाला उस समय उसके खाते में 3.7 लाख रुपये थे। मंगलवार को जुल्फकार के पिता की तबियत खराब हो गई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और इलाज के लिए रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंच गया। वहां बैंक कर्मचारियों ने बताया कि खाते में महज सात हजार रुपये मौजूद हैं। शेष 2.80 लाख रुपये से किसी ने इंटरनेट के जरिए खरीदारी कर लिया है। यह रुपये कई किस्तों में खाते से निकाली गई है। खाते से रुपये गायब होने की सूचना से हलाकान जुल्फकार मुबारकपुर थाने में तहरीर दी है। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed