{"_id":"599f148b4f1c1b96528b4687","slug":"61503597707-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर खाते से निकाले 88 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदलकर खाते से निकाले 88 हजार
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
अहरौला(आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के मडना निवासी एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज खाते से 88 हजार रुपये निकाल लिया। बुधवार को बैंक पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी हुई तो थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित भीम यादव पुत्र राधेश्याम अहरौला थाना क्षेत्र के मडना गांव का निवासी है। 11 अगस्त को वह अहरौला बाजार में एटीएम से रुपये निकालने गया था। जिस समय भीम एटीएम की केबिन में प्रवेश किया। तभी दो अन्य युवक भी घुस गए। यह दोनों देखने के बहाने भीम का एटीएम कार्ड लेकर देखने लगे और बदलकर उसे दूसरा थमा दिया। बाद में उसके कार्ड के जरिए भीम के खाते से कई किस्तों में 88 हजार रुपये निकाल लिया। बुधवार को बैंक पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई तो भीम ने अहरौला थाने में तहरीर दी।