फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जहरीली शराब की सप्लाई करने वालों पर केस

जहरीली शराब की सप्लाई करने वालों पर केस

Fri, 14 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब की सप्लाई करने वालों पर केस
आजमगढ़ (ब्यूरो)। रौनापार थाना क्षेत्र के औराभार गांव निवासी आशा देवी पत्नी स्व. सतई राम ने बुधवार को थाने में जहरीली शराब की सप्लाई करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमेें बिलरियागंज थाना क्षेत्र के वरनापार गांव निवासी रामजीत उर्फ बलोच, बरोहीफत्तेपुर गांव निवासी राममिलन चौरसिया, विपीन सिंह उर्फ मामा, शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी प्रदीप यादव, तुर्कपडऱी गांव निवासी हरिवंश यादव, रौनापार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी रामाश्रय निषाद, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करैला गांव निवासी गनीका यादव को आरोपित किया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने छह जुलाई को उसके गांव में शराब की सप्लाई किया। जिसको पीने से उसके पति सतई राम, अरविंद कुमार उर्फ सोनू की मौत हो गई। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसआई दिग्विजयनाथ तिवारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed