फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हर्ष फायरिंग में गोली लगने से महिला घायल

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से महिला घायल

Tue, 22 Jan 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में गोली लगने से महिला घायल
आजमगढ़। नगर पंचायत निजामाबाद में रविवार को आयोजित बहू भोज के दौरान कुछ लोगों ने अवैध असलहों से गोलियां चलाईं। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने आई महिला गोली लगने से घायल हो गई। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में घायल महिला के ममेरे भाई ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

घायल महिला कुसुम गुप्ता (20) पत्नी उमेश गुप्ता सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी गांव की रहने वाली है। कुसुम के बुआ की बेटी की तबियत खराब थी। परिवार के लोग उसे नगर पंचायत निजामाबाद में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं। रविवार को कुसुम गुप्ता उसे देखने आई हुई थी। अस्पताल से सटा मिठाईलाल का मकान है। रविवार को उनके यहां बहू भोज का कार्यक्रम था। इस दौरान मंच पर बेटा और बहू बैठे थे। दूसरी तरफ डीजे बजाकर लोग नाच, गा रहे थे। इसी बीच मुहल्ले का पिंटू सोनकर सहित अन्य भी पहुंच गए। पिंटू के साथी मंच पर नाचते हुए अवैध असलहों से फायरिंग करने लगे। जिसमें एक गोली अस्पताल से बाहर निकल रही कुसुम गुप्ता को जा लगी। गोली दाहिने पैर में लगी। कुसुम को उसी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जिसमें भर्ती मरीज को वह देखने आई थी। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि कुुसम का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में उसके ममेरे भाई निजामाबाद थाने के मुइया मकदूमपुर निवासी आशीष गुप्ता ने तहरीर देकर पिंटू सोनकर के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed