{"_id":"5c2f98a6bdec2256c333ec96","slug":"51546623142-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ दो पदों से वेतन उठाने वाले शिक्षक से होगी रिकवरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक साथ दो पदों से वेतन उठाने वाले शिक्षक से होगी रिकवरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मऊ जिले के पूनापार गांव निवासी व सेवानिवृत्त शिक्षक भूपेंद्र वीर सिंह से बेसिक शिक्षा विभाग रिकवरी करेगा। बेसिक शिक्षाधिकारी मऊ ने जांच पूरी करते हुए 28 दिसंबर 2018 को यह आदेश जारी करते हुए वित्त एवं लेखाधिकारी मऊ को रिकवरी की कवायद शुरू करने का निर्देश दे दिया है। मऊ जिले पूनापार भटौली गांव निवासी भूपेंद्र वीर सिंह एक साथ दो पदों पर नौकरी करते हुए सरकारी वेतन ले रहे थे। एक तो वे गांव स्थित महाराणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर बतौर सहायक अध्यापक के रूप में तैनात थे तो वहीं डाक विभाग में भी मृतक आश्रित के रूप में नौकरी कर रहे थे। मामला संज्ञान में आने पर इसकी शिकायत मंडलायुक्त से हुई। जिस पर एडी बेसिक को जांच का निर्देश हुआ। जांच पूरी होती इससे पूर्व ही भूपेंद्र वीर सिंह शिक्षक पद से सेवानिवृत्त भी हो गए। मिलीभगत कर उन्होंने अपना पेंशन प्रपत्र भी तैयार करा कर निदेशालय कोषागार को भेजवा दिया। इस बीच पुन: शिकायत हुई तो पेंशन की कवायद रोक दी गई। बेसिक शिक्षा विभाग के साथ ही प्रवर अधीक्षक डाक ने भी जांच की कवायद शुरू की। बीएसए मऊ द्वारा मांगी गई सूचना पर प्रवध अधीक्षक डाक ने यह आख्या दिया कि भूपेंद्र वीर सिंह मृतक आश्रित के रूप में पूनापार डाकघर पर कार्यरत है। एक साथ दो सरकारी पदों पर नौकरी करते हुए वेतन आहरण की पुष्टि होने पर बेसिक शिक्षाधिकारी मऊ ओपी त्रिपाठी ने वित्त एवं लेखाधिकारी को भूपेंद्र वीर सिंह के जीपीएफ पेंशन आदि के प्रपत्रों को निरस्त करते हुए एक साथ दो पदों पर रहते हुए आहरित किए गए वेतन की रिकवरी करने का आदेश जारी कर दिया। शिक्षक पद से भूपेंद्रवीर सिंह जहां सेवानिवृत्त हो चुकी है तो वहीं डाक विभाग में अभी वे कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।