{"_id":"5b8ece61867a5548655ab704","slug":"51536085601-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएनए जांच के लिए भेजा गया सेंपल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएनए जांच के लिए भेजा गया सेंपल
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर मासूस बालिका संग दुष्कर्म करने वाले युवक ऐहसान का पुलिस ने दूसरे दिन मंगलवार को चालान कर दिया। उधर हंगामे के बाद देर रात को तरवां क्षेत्र से बुलाई गई महिला डाक्टर के सहयोग से पीड़िता का मेडिकल और इलाज किया गया। उसकी हालत में दूसरे दिन सुधार बताया गया। हालांकि अभी भी वह अस्पताल में भर्ती है। मामला पॉस्को एक्ट से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने भी अपनी जांच तेज कर दी है। पीड़िता और आरोपी का डीएनए टेस्ट के लिए सेंपल लेकर मंगलवार को लखनऊ स्थिति विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजवा दिया गया। साथ ही दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का पुलिस की तरफ से अनुरोध किया गया है। उधर इस प्रकार की घटना उजागर होने के बाद आरोपी एहसान पुत्र इस्लाम के गांव बगई चांदपट्टी में भी चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। हर कोई एहसान द्वारा पूर्व में किए गए कृत्यों को बताते हुए शर्म महसूस कर रहा था। गांव वालों के मुताबिक एहसान बचपन से ही इस प्रकार के हरकतें करता था। अपनी इस हरकत की वजह से गांव और आसपास के क्षेत्रों में कई बार पकड़े जाने पर पीटा गया है। हालांकि लोग अपनी इज्जत बचाने के लिए एहसान को मारपीटकर ही शांत हो गए। जिसका परिणाम रहा कि एहसान का मन बढ़ता गया।
गिरफ्तार आरोपी एहसान का चालान कर दिया गया। पीड़िता का मेडिकल मुआयना हो चुका है। आरोपी को सजा दिलाने में डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट मायने रखती है। इसलिए डीएनए टेस्ट के लिए सेंपल लेकर लखनऊ स्थिति विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजवा दी गई है। साथ ही दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया है। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण