{"_id":"5b0ef3484f1c1bb16e8b5614","slug":"51527706440-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
Updated Thu, 31 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शिकायत करने के बाद भी ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने से क्षुब्ध महिला ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकिं उसे वहां मौजूद सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने बचा लिया।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ी गांव की रहने वाली रमावती देवी पत्नी प्रवेश गिरी बुधवार को अपने बच्चों के साथ अंबेडकर पार्क पहुंची और धरने पर बैठ गए। अचानक इसी बीच उसने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। तभी ओमप्रकाश राजभर के कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण करने वहां पहुंचे सुभासपा के कार्यकर्ताओं की नजर उसपर पड़ी और उन्होंने उसे बचा लिया। महिला ने बताया कि उसके ससुर द्वारा उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करने के साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया जा रहा है। उसने पुलिस से इस मामले की शिकायत भी की लेकिन तहबरपुर थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे मेें निराश होकर उसने ऐसा कदम उठाया। मौके पर मौजूद मेढ़ी गांव के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र निषाद ने बताया कि महिला के ससुर से पूरा गांव परेशान है। थानाध्यक्ष ने उनसे कहा था कि महिला को समझा-बुझाकर यहां लाएं, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, इसलिए वह यहां आया था। महिला के आत्मदाह के प्रयास की सूचना जैसे ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय पह़ुंची पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला को अपने साथ लेकर चली गई। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मेरे पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है। ना ही मेरे संज्ञान में है। अगर उनकी कोई शिकायत है तो निश्चित रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।