{"_id":"5a8330b74f1c1ba3268b9f10","slug":"51518547127-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा की दो दुकानों से 1.10 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा की दो दुकानों से 1.10 लाख रुपये चोरी
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशलगांव बाजार में स्थित दवा की दो दुकानों का ताला तोड़कर सोमवार की रात चोर भीतर घुसे और अंदर से 1.10 लाख रुपये चुरा लिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के मधुकर मिश्रा और लारपुर गांव निवासी संजय राय की दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशलगांव बाजार मेें दवा की दुकान है। दोनों की दुकानों आपस में सटी हुई हैं। सोमवार की रात यह लोग अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। रात को बाजार का सुनसान माहौल पाकर चोर इनके दुकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे। चोर मधुकर मिश्रा की दुकान से 40 हजार रुपये नगद और संजय राय की दुकान से 70 हजार रुपये नगद चुरा लिया। दोनों लोग व्यापारी को देने के लिए रुपये इकट्ठा करके रखे हुए थे। मंगलवार की सुबह आसपास के दुकानदारों के जरिए चोरी की घटना की जानकारी होने पर दुकानदार भागकर मौके पर पहुंचे। चोरी गए रुपयों के विषय में थाने में सूचना दी। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।