फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दुकान से चोरों ने उड़ाया नकदी समेत हजारों का माल

दुकान से चोरों ने उड़ाया नकदी समेत हजारों का माल

Wed, 31 Jan 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
दुकान से चोरों ने उड़ाया नकदी समेत हजारों का माल
जहानागंज। कस्बा के ब्लाक मोड़ पर स्थित कपड़े की दुकान से चोरों ने सोमवार रात हजारों का माल पार कर दिया। दुकानदार मंगलवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने पर अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मो. अंसार पुत्र मो. इस्लाम कस्बा के ब्लाक मोड़ पर कई वर्षों से कपड़े व जूते की दुकान खोल रखा है। दुकान पर छत नहीं पड़ी है और सीमेंट शीट लगी हुई है। सोमवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोर छत की शीट हटाकर दुकान में घुस गए और गल्ले में रखे पांच हजार रुपये नकद के साथ ही हजारों के कपड़े उठा ले गए। मंगलवार की सुबह अंसार दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर का हाल देकर उसके होश उड़ गए। गल्ला जहां खुला हुआ पड़ा था वहीं रैक पर रखे हुए कपड़े इधर-उधर फैले हुए थे। पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोरों ने पांच हजार नकद के साथ ही लगभग सत्तर हजार रुपये के कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर जहानागंज थाने पर दे दी है।
विज्ञापन

्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed