फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पूर्व सीएम ने दी पांच लाख की सहायता

पूर्व सीएम ने दी पांच लाख की सहायता

Thu, 25 Jan 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने दी पांच लाख की सहायता
अतरौलिया। अकबेलपुर गांव निवासी सपा नेता राजबहादुर की हत्या में शामिल दो आरोपियों को अतरौलिया थाने की पुलिस ने बुधवार की सुबह बढय़ा बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में थे। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार गिरफ्तार लोगों में ओमप्रकाश तिवारी और कृष्णपाल तिवारी का नाम शामिल है। यह दोनों अतरौलिया थाना क्षेत्र के अकबेलपुर गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया शिशिर त्रिवेदी ने बढय़ा बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




पूर्व सीएम ने दी पांच लाख की सहायता
अतरौलिया। स्व. सपा नेता राजबहादुर यादव के परिवारीजनों को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा भेजी गई 5 लाख की आर्थिक मदद राशि बुधवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने चेक प्रदान किया।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के अकबेलपुर गांव निवासी राजबहादुर यादव सपा के सेक्टर प्रभारी थे। जमीन के विवाद में नौ जनवरी को सिर से धड़ अलग कर उनकी हत्या कर दी गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजबहादुर के घर वालों से फोन पर सांत्वना दी थी और आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। बुधवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव चेक लेकर अकबेलपुर गांव पहुंचे थे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डा. संग्राम यादव, संजय मिश्रा, बलवंत यादव, बृजलाल, ओमकार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed