फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कक्षा सात की छात्रा से बलात्कार का प्रयास

कक्षा सात की छात्रा से बलात्कार का प्रयास

Fri, 08 Mar 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
कक्षा सात की छात्रा से बलात्कार का प्रयास
मुबारकपुर। सुबह शौच के लिए जा ही छात्रा के साथ शुक्रवार का एक युवक ने बलात्कार का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर गांव वाले पहुंच गए। गांववालों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया। छात्रा का मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित 13 वर्षीय छात्रा मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। स्कूल आते-जाते समय उसके गांव का रहने वाला पड़ोसी नितेश गोंड पुत्र लालचंद अक्सर उसे देखकर फब्तियां कसता था। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे किशोरी जब शौच के लिए जाने लगी तो उसे अकेला देख वो भी पहुंच गया। उसे पकड़कर जबरन गन्ने के खेत में ले गया और बलात्कार का प्रयास करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर वहां ग्रामीण पहुंच गए और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर मो. अकमल खां और प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजवा दिया गया। पिता की तहरीर के आधार पर छेड़खानी, मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। सीओ सदर ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में यदि बलात्कार की पुष्टि होगी तो धारा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed