फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   टेलर की टक्कर से एक की मौत, तीन घायल

टेलर की टक्कर से एक की मौत, तीन घायल

Wed, 02 Jan 2019 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
टेलर की टक्कर से एक की मौत, तीन घायल
टेलर की टक्कर से एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

कार में सवार होकर देर रात को जा रहे थे सभी
अमर उजाला ब्यूरो
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला के पास सोमवार की देर रात अनियंत्रित टेलर की टक्कर से कार सवार युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख तीनों को रेफर कर दिया गया।

मृतक राजेश नायक (28) पुत्र स्व. कमला महराजगंज जिला मुख्यालय के पिपरा गांव का निवासी था। जबकि अन्य घायल अमित (28), सूरज (27) और शिवम (26) का नाम शामिल है। यह तीनों मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के च्यूटहीं गांव के निवासी हैं। यह लोग कार में बैठकर सोमवार की रात मऊ जिले की तरफ से आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में जैसे ही रौनापार थाना क्षेत्र के महुला के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने कार में टक्कर मार दी। इसमें चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग जब तक घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने तीनों को रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार के लोग इन्हें अपने साथ लेकर चले गए। वहां किसी अस्पताल में इनका इलाज चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed