फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चालीस लाख के गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

चालीस लाख के गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 02 Nov 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
चालीस लाख के गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
आजमगढ़। डीसीएम में बने तहखाने में छिपाकर असम से आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में सप्लाई होने जा रहा चालीस लाख मूल्य का गांजा शुक्रवार को गोदाम में पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया गया। इस संबंध में पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। नारकोटिक्स विभाग की सूचना पर एसटीएफ लखनऊ की टीम ने यह कार्रवाई जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़हलगंज बाजार के पास की। बताया जाता है कि दीपावली पर यह माल खपाने के लिए मंगाया गया था। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर पुलिस इस व्यवसाय से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी कमलेश बहादुर के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र का रहने वाला बृजेश यादव, गाजीपुर जिले के नंदगंज बाजार के पास का रहने वाला आनंद राम और गाजीपुर जिले के सैदपुर बाजार के पास का रहने वाला रविंद्र यादव का नाम शामिल है। एसपीसिटी के मुताबिक यह तीनों लोग डीसीएम के निचले हिस्से में तहखाना बनाए हुए थे। उसी तहखाने में अलग-अलग पैकेट बनाकर उसमें चार क्विंटल से अधिक का गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। आसाम प्रदेश से लाई जा रही यह गांजे की खेप जहानागंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के यहां उतरना था। इससे पहले ही नारकोटिक्स लखनऊ विभाग को सूचना मिली तो वे लोग एसटीएफ लखनऊ की टीम के साथ आजमगढ़ पहुंचे और जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़हलगंज बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि नारकोटिक्स विभाग के निरीक्षक डीएम मिश्रा की तहरीर पर इन तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया। पूछताछ में इनसे मिली जानकारी के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही। एसपी सिटी ने बरामद किए गए गांजे की कीमत चालीस लाख रुपये के लगभग बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed