फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फरार आरोपियों के घर की होगी कुर्की

फरार आरोपियों के घर की होगी कुर्की

Fri, 31 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
फरार आरोपियों के घर की होगी कुर्की
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के शंकरपुर चेकपोस्ट से तीन अगस्त को ट्रक पर लदी 50 लाख रुपये मूल्य की शराब के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली थी, जबकि कार से चल रहे अन्य आरोपी फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोपी से हुई पूछताछ के दौरान फरार आरोपियों के नाम और पते की जानकारी इकट्ठा कर पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, पर कोई सफलता नहीं मिली। ऐसे में एसपीसिटी ने इनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बता दें कि मध्य प्रदेश के खरगौल जिले के करसावल थाने के निबूरानी गांव निवासी फरीद खां पुत्र शरीफ हरियाणा प्रदेश से ट्रक पर करीब 50 लाख रुपये मूल्य की शराब भरकर बलिया जिले में जा रहा था। शराब की महक छिपाने और पुलिस को भ्रमित करने के लिए आरोपियों ने शराब से पहले लेहसून की बोरी भरकर रखे थे। ताकि महक से पता न चल सके। मुखबिर की सूचना पर तीन अगस्त को पुलिस रानी की सराय थाने के शंकरपुर चेकपोस्ट से माल सहित ट्रक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि ट्रक के आगे और पीछे चल रहे अन्य तस्कर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी से हुई पूछताछ के दौरान इनके नाम और पते की जानकारी हुई। इसमें बिहार, बलिया आदि जिले के शराब तस्कर शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम घर सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की, पर कोई सफलता नहीं मिली। एसपीसिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शराब के ज्यादातर बड़े कारोबारियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हो पाती। ऐसे में जिन आरोपियों के नाम और पते की जानकारी हुई है। उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई करने का निर्देश एसओ रानी की सराय को दिया गया है। जल्द ही पुलिस अदालत में अपील कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed