{"_id":"5a15c1bc4f1c1b9e678bd44a","slug":"41511375292-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी मारुती, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक में घुसी मारुती, चार घायल
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिलो। सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली बाइपास पर बुधवार की दोपहर बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में घुस जाने से मारुती चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल होने वालों में मो. अरशद (35) उसकी पत्नी सलमा (32) बेटी मिसिदाखातून (5) और मारुती चालक नौशाद (25) का नाम शामिल है। अरशद मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव का निवासी है। जबकि चालक नौशाद इसी थाना क्षेत्र के जमीन बरामदपुर गांव का निवासी है। बुधवार को यह लोग आजमगढ़ शहर में स्थित एक डाक्टर के यहां से दवा लेने जा रहे थे। बैठौली बाइपास पर कार के सामने अचानक बाइक सवार आ गए। बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में घुस जाने से जहां क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार यह सभी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।