फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दूसरी पत्नी दे रही जान-माल की धमकी

दूसरी पत्नी दे रही जान-माल की धमकी

Tue, 31 Oct 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
दूसरी पत्नी दे रही जान-माल की धमकी
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी गांव निवासी जितेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को एसपी से मिलकर जान-माल सुरक्षा की गुहार लगाई। दूसरी पत्नी सहित नामजद अभियुक्तों पर कार्रावाई की मांग किया है। पीड़ित का कहना है कि जांच किसी अन्य सक्षम अधिकारी से कराया जाए।
विज्ञापन

जितेंद्र कुशवाहा पुत्र चंद्रशेखर कुशवाहा ने बताया कि उसकी शादी जहानागंज थाना क्षेत्र के नरेहथा गांव निवासी चंद्र किरन पुत्री रविंद्र मौर्या के साथ मई 2004 में हुई थी। उसे तीन बेटियां हुईं। पुत्र न होने के कारण परिजनों और पत्नी चंद्र किरन की राय से क्षेत्र के टंडवा निवासी रंजू मौर्या पुत्री छेदी मौर्या से विवाह इस शर्त पर हुई थी कि तुम रंजू के पुत्र जय सिंह कुशवाहा को गोद ले लो। दूसरी शादी के कुछ ही वर्ष बाद पहली पत्नी चन्द्रकिरण को एक पुत्र पैदा हुआ। दूसरी पत्नी ने संपत्ति के लालच में नवजात लड़के को बीमार बताकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पीड़ित का आरोप है कि दूसरी पत्नी ने चिकित्सक से मिलकर संपत्ति के लालच में नवजात बच्चे की हत्या करा दी। न्यायालय के आदेश पर तरवां पुलिस ने रंजू मौर्या पुत्री छेदी, सुरेश राम पुत्र साधू राम, राधिका पत्नी श्यामसुन्दर व छेदी मौर्या के खिलाफ 18 सितंबर 2017 को मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने बताया कि विवेचक एसआई प्रवीण कुमार यादव के स्थानांतरण से विवेचना ठप पड़ी है। मायके वाले मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। एसपी से घटना की किसी अन्य सक्षम अधिकारी से जांच कराने एवं आरोपियों के खिलाफ कार्रावाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed