फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अनुपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी का कटा वेतन

अनुपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी का कटा वेतन

Thu, 28 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी का कटा वेतन
लाटघाट। स्वच्छता और आवास की समीक्षा को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने गुरुवार को हरैया विकास खंड सभागार में बैठक की। बैठक से अनुपस्थित रहने पर उन्होंने ग्राम पंचातय अधिकारी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने चिकित्सा प्रभारी देवानंद यादव और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी लालजी यादव को फटकार लगाई। स्वच्छता की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी और प्रधान के संयुक्त खाता और चेकबुक के संबंध में पूछा। किसी भी एएनएम के पास चेकबुक न होने पर और खाते में पैसा पड़ा होने पर शिक्षा स्वास्थ्य अधिकारी लाल जी यादव को फटकार लगाई। स्वच्छता पखवाड़ा के बारे में हरैया चिकित्सा प्रभारी देवानंद यादव से पूछा जबाब न मिलने पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सीएमओ से बात कर लो। सीडीओ ने कहा कि जो पैसा ग्राम प्रधान और एएनएम के खाते में है उसको तत्काल निकालकर गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, मरम्मत, कुर्सी, मेज, खिड़की, दरवाजा आदि की व्यवस्था की जाय नहीं तो कार्रवाई निश्चित है। गांव में बन रहे आवास की दूसरी किस्त की डिमांड, स्कूल और आंगनबाड़ी के शौचालय की मरम्मत प्रधान और सिक्रेटरी जल्द करा दें। बेस लाइन से ही मानक के अनुसार शौचालय बनवाया जाए। बांका के प्रधान कुशहर शाहनी ने कहा कि देवारा क्षेत्र में बाढ़ आने से खुदाई में समस्या है। देवारा खास राजा पल्टन यादव ने कहा कि चक्की गांव को कटान से रोकने के लिए पायलिंगण बनवाई है लेकिन भुगतान नहीं हुआ। अभनपट्टी के अशोक ने कहाकि आंगनबाड़ी केंद्र निर्माणाधीन है एक भी पैसा नहीं मिला। इस अवसर पर बीडीओ गुलाब चंद सहित अधिकारी और प्रधान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed