फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ठेके के सामने संदिग्धाहाल में युवक की मौत

ठेके के सामने संदिग्धाहाल में युवक की मौत

Tue, 05 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
ठेके के सामने संदिग्धाहाल में युवक की मौत
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में स्थित देशी शराब के ठेके के सामने सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। पुलिस घर वालों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

मृत युवक राहुल (27) पुत्र राधेश्याम देवगांव कोतवाली क्षेत्र के उपेंदा गांव का निवासी था। चौकी प्रभारी लालगंज आरके सिंह ने बताया कि राहुल का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इससे नाराज होकर वह घर नहीं जा रहा था। बल्कि इधर-उधर घूमकर रह रहा था। सोमवार की शाम वह लालगंज तहसील के पास मौजूद देशी शराब के ठेके से निकला और जैसे ही सड़क पर पहुंचा कि गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और राहुल को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराई। परीक्षण कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की जानकारी हो सकेगी। रिपोर्ट में मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed