फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भाजपाजनों ने पीड़ितों ने मिल दी सांत्वना

भाजपाजनों ने पीड़ितों ने मिल दी सांत्वना

Fri, 07 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
भाजपाजनों ने पीड़ितों ने मिल दी सांत्वना
आजमगढ़ (आजमगढ़)। रौनापार थानाक्षेत्र के सरदौली गथौली गुढ़ानपुर केवटहिया गांव जहरीली शराब पीने से मृत हुए लोगों के परिजनों को सांत्वना देने भारतीय जनता पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। इस दौरान भाजपाजनों ने पीड़ितों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री रामपाल सिंह, जिला महामंत्री ब्रजेश यादव, जिला महामंत्री रविशंकर तिवारी, प्रचार प्रमुख नरेंद्र सिंह और मीडिया प्रभारी विवेक निषाद शामिल रहे। टीम ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस मृतकों की संख्या कम दिखाने के लिए रामवृक्ष, रामचरित्र का पोस्टमार्टम नहीं कराया और ग्रामीणों सहित परिजनों पर दबाव बनवाकर बिना पोस्टमार्टम कराए दाहसंस्कार करा दिया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान पति अवधेश निषाद से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिलामहामंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा की गई हीलाहवाली की शिकायत शासन से की जाएगी और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल के साथ मंडल महामंत्री हरैया राजबहादुर सिंह, दिनेश सिंह, तूफानी पटेल, प्रधान दीनदयाल यादव, प्रभाकर सिंह प्रधान, अरविंद मक्खन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed