{"_id":"59383ae14f1c1bfb048b45e1","slug":"41496857313-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक की टक्कर से बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित बाइक की टक्कर से बालिका की मौत
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के रोशनपुर बाजार में बुधवार की सुबह अनियंत्रित बाइक की टक्कर से बालिका की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महराजगंज थाना क्षेत्र के जमीरपुर गांव निवासी कल्पनाथ राम परिवार सहित दिल्ली रहता था। उसकी ससुराल जहानागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में है। 13 जून को कल्पनाथ के साले की शादी है। इसमें भाग लेने के लिए कल्पनाथ बुधवार की सुबह दिल्ली से आजमगढ़ पहुंचा और आटोरिक्शा में बैठकर ससुराल जा रहा था। रोशनपुर बाजार में आटोरिक्शा से यह लोग उतर रहे थे। तभी उधर से गुजरी अनियंत्रित बाइक ने कल्पनाथ की छह वर्षीय बेटी सलोनी को टक्कर मार दिया। वह गंभीर रुप से घायल हो गई। लोग जब तक सलोनी को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई।