फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   40 million dal and truck recovered

40 लाख की अरहर दाल और ट्रक बरामद

Sat, 26 Dec 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़। Updated Sat, 26 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
40 million dal and truck recovered
बरदह थाने के ठेकमा बाजार के पास 13 दिसंबर की रात चालक और खलासी को बेहोश कर 40 लाख रुपये की दाल समेत ट्रक लूटने के मामले में पुलिस ने अथक प्रयास कर दाल सहित ट्रक बरामद कर ली। जिसे लुटेरे जौनपुर शहर के रुहट्ठा मुहल्ले में खड़ा कर गोदाम में रख रहे थे। अब इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों की मानें तो तीन लुटेरों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि यह लोग नीली बत्ती गाड़ी में लगाकर अन्य कई घटनाओं को भी अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कठरवा गांव निवासी सूर्यभान यादव का ट्रक रौनापार थाने के चालकपुर गांव निवासी रामजनम यादव चलाता था। जबकि रानी की सराय थाने के दिलौरी गांव निवासी रामदरश खलासी था। यह दोनों छत्तीसगढ़ के भिलाई से ट्रक में 40 लाख रुपये मूल्य की करीब 22 टन दाल लादकर गोरखपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 दिसंबर की भोर में यह दोनों ट्रक लेकर बरदह थाने के ठेकमा बाजार के पार किए कि पीछे से नीली बत्ती लगी स्कार्पियो गाड़ी आगे बढ़ते हुए रुकने का इशारा किया। रामजनम अधिकारी समझकर गाड़ी रोक दिया। तभी पीछे से नीली बत्ती लगी क्वालिस गाड़ी भी आकर रुकी। दोनों वाहनों में सवार करीब आधा दर्जन लोग मौजूद थे।

यह लोग ट्रक के केबिन में घुसकर पिस्टल दिखाते हुए चालक के पास मौजूद 14 सौ रुपये छीन लिए। अपनी जेब से एक शीशी निकालकर उन दोनों को जबरन पिलाकर बेहोश कर दिया। दाल सहित ट्रक लेकर फरार हो गए। एसपी के हस्तक्षेप के बाद एसओ गंभीरपुर राकेश सिंह ने लूट का मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की।


एसओ ने बताया कि 19 दिसंबर को मुखबिर के जरिए ट्रक के जौनपुर शहर के रुहट्ठा मुहल्ले में खड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इस दौरान लुटेरे तो फरार हो गए लेकिन पुलिस ने ट्रक में लगा 670 पैकेट अरहर की दाल सहित ट्रक को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed