फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   35 shanty houses burned by fire and cast

आग से 35 मड़ई और कच्चा मकान जला

Mon, 25 Apr 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 25 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
35 shanty houses burned by fire and cast
आग
रौनापार, फूलपुर और बरदह थाना क्षेत्र में सोमवार को शार्ट सर्किट और  अज्ञात कारणों से आग लगने से जहां 35 मड़ई और कच्चा मकान जलकर राख हो गया।  वहीं भीतर रखे गए हजारो रुपये मूल्य के सामान, कपड़े, अनाज जलकर नष्ट  हो गया। गांव के लोगों ने मशक्कत कर किसी तरह से आग की इस घटना पर काबू  पाया। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले में दिन गुजारने को मजबूर है।
विज्ञापन


ठेकमा  संवाददाता के अनुसार बरदह थाने के मुड़हर गांव निवासी श्यामसुंदर राय के  बरदौर में सोमवार की दोपहर शार्टसर्किट से आग लग गई। जब तक घटना पर काबू  पाया जाता कि भीतर रखे गए 30 क्विंटल गेहूं, 50 क्विंटल भूसा, चना, अरहर के  अलावा एक बीघा में लगे आम, अमरुद आदि की बाग के पेड़ आदि जलकर नष्ट हो  गया। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


लाटघाट संवाददाता के  अनुसार रौनापार थाने के इस्माइलपुर गांव में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारण  से आग लगने से छह लोगों की 28 रिहाईशी मड़इयां जलकर राख हो गई। पीड़ितों  में शिवकुमारी सिंह, जगदीश, आद्या, बुद्धू, रामप्रकाश, जोगेंद्र, रामसकल,  झिनकू शामिल है। इसी क्रम में हैदराबाद गांव निवासी मोती पुत्र श्रीपत के  रिहाईशी मड़ई में शार्टसर्किट से आग लगने से छह मड़इयां और भीतर रखे गए  हजारो रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबारी संवाददाता के अनुसार  फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर बिलारमऊ गांव निवासी दिनेश कुमार के  रिहाईशी मड़ई में सोमवार की सुबह अबूझ हाल में आग लगने से 40 हजार रुपये  मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गया। लोगों ने घटना पर काबू पाया।


निजामाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर ग्रामसभा दमदियावन गांव की हरिजन बस्ती में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसमें बस्ती निवासी दीपूराम ने बताया कि इस घटना में उसकी पूरी गृहस्थी राख हो गई। मालटारी संवाददाता के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवापार गांव निवासी प्रभु यादव के बगीचे में आग लग जाने से दर्जनों पेड़ जल गए। ग्रामीणों के अनुसार बागीचे के बगल में ही किसी व्यक्ति द्वारा गन्ने की पत्तियां जलाई जा रही थी। जिससे बागीचे में आग लगी। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।


मुबारकपुर  थानाक्षेत्र के तीन गांवों में अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन गृहस्थियां राख हो गई।  अमिलो के रजा नगर बलूवा के खुर्शीद आलम के रिहायसी मकान में रविवार की रात आग लग गई। खुरशीद ने बताया कि इस घटना में हथकरघा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। नराव के रामचंद्र चौहान और पाही जमीन पाही के द्वारिका प्रसाद की रिहायसी मंडई में आग लग गई। जिसमें रखा सामान, अनाज आदि जलकर राख हो गया। नराव पहुंचे नायब तहसीलदार मिठ्ठू लाल व राजस्व लेखपाल कैलाश यादव तथा पाही जमीन पाही पहुंचे उपनिरीक्षक राजीव यादव ने मौके की जांच की। कहा कि प्रशासन से जो भी मदद होगी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed