फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आग में झुलसकर वृद्ध की मौत

आग में झुलसकर वृद्ध की मौत

Tue, 26 Mar 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
आग में झुलसकर वृद्ध की मौत
सगड़ी। संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार की दोपहर गन्ने के खेत में लगी आग बुझाते समय वृद्ध की झुलसने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

मृत संपत यादव (60) जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरनई गांव का निवासी था। मंगलवार को संपत के गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना की जानकारी होने पर संपत भागकर खेत पहुंचा और आग बुझाने लगा। आग बुझाने की कोशिश में संपत गंभीर रुप से झुलस गया। घटना की जानकारी होने पर परिवार और गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के बाद संपत यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। संपत यादव एक बेटा और तीन बेटियों का पिता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed